पौधारोपण अभियान आज 831वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 831वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 831वे दिन, पौधारोपण अभियान के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पौधारोपण को मेले से जोड़ते हुए डीडीहाट के सीराकोट मलयनाथ मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी जोधसिंह पानू व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के साथ मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को भी उत्तराखंड क्रांति दल से जोड़ने के तहत संपर्क किया गया। कार्यक्रम में सीराकोट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवी डसीला महामंत्री सुनील शाह, कोषाध्यक्ष भुवन भंडारी लक्ष्मण सिंह डसीला, दीप चंद्र जोशी, धीरज पानू सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व मंदिर के पंडित उपस्थित रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












