कुमाऊं विश्वविधालय के तीन प्राध्यापकों को 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना 2026 से अंतर्गत वित्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय के तीन प्राध्यापकों को 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना 2026 से अंतर्गत वित्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।उत्तराखंड उच्च शिक्षा के कुल 90 प्राध्यापकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है जिसमें तीन प्राध्यापक कुमाऊं विश्वविधालय से है । हरीश कुमार सागर ने संयुक्त सचिव के पत्र के साथ ये सूची जारी की है ।वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ,डीन एजुकेशन प्रॉफ ललित तिवारी , बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रॉफ वीणा पांडे तथा निदेशक प्लेसमेंट सेल रसायन विज्ञान की प्रोफेसर गीता तिवारी इसमें शामिल है । प्रतिवर्ष दिए जेने इस पुरस्कार को ये प्राध्यापक पूर्व मे भी प्राप्त कर चुके हैं ।कूटा तथा एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य ने सभी को बधाई दी है ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक कनालीछीना की बैठक वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में व हेमेंद्र बिष्ट के संचालन में संपन्न हुई
Ad Ad Ad