बाल्मीकि जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई

नैनीताल । बाल्मीकि जयंती पर नगर में सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ तल्लीताल हरी नगर वाल्मीकि मंदिर से से हुआ, जो तल्लीतल बाजार होते हुए माल रोड पहुंची। मालरोड होते हुए मल्लीताल स्टेट बाल्मीकि मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा निकलने से पहले हरी नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभा के पदाधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत किया । हरी नगर से शुरू हुए शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर कलाकारों ने करतब भी दिखाएं । शोभा यात्रा के मल्लीताल पहुंचने पर वहां उनका स्वागत किया गया । इस मौके वाल्मीकि समुदाय की अनेक लोग शामिल थे ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया
Ad Ad Ad