श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया

नैनीताल । श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा ,बजरंग बाण ,हनुमान आरती के साथ राम भजन प्रस्तुत किए जिससे पूरा माहौल राम मय हो गया । इस अवसर पर श्री हनुमान गढ़ मंदिर समिति के प्रबंधक एम पी सिंह ,शैलेन्द्र साह ,आयुष भंडारी ,दीपक द्वारा सभी श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों को राम प्रसादी प्रदान की तथा प्रसाद दिया । दल ने कण कण में श्री राम ,हमारे साथ रघुनाथ तो , श्री राम चंद्र कृपाल भजमन भरण, भये प्रकट कृपाला दिन दयाला की सुंदर प्रस्तुति दी ।श्री सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह ने हनुमान गढ़ मंदिर समिति का धन्यवाद किया । श्री राम सेवक सभा की टीम में मनोज साह ,,अशोक साह बिमल ,भुवन बिष्ट ,मिथिलेश पांडे ,अतुल साह ,हरीश राणा ,दीपक साह , आनंद बिष्ट , राहुल जोशी , रक्षित साह ,अरुण , युवराज सिंह , कोहली बहने आदि शामिल रहे । संगीत भुवन बिष्ट ,राहुल जोशी तथा युवराज ने दिया ।










