पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 04 सितम्बर तक बढ़ी
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 04 सितम्बर 2026 तक छात्रहित में बढ़ा दी है। कुलपति के अनुमोदन के बाद जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 04 सितम्बर तक नवीन पंजीकरण कर सकेंगे।
आवेदन में आवश्यक संशोधन के लिए 05 एवं 06 सितम्बर को करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जबकि कॉलेज स्तर पर आवेदनों की समीक्षा एवं प्रक्रिया 10 सितम्बर 2026 तक पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने डीएसबी परिसर नैनीताल, सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर भीमताल तथा सभी संबद्ध राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों/संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण करने को कहा है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













