साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता

नैनीताल । कुमाऊँ की पारंपरिक लोककला एपण (अल्पना) को संरक्षित करने एवं नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से साह-चौधरी समाज नैनीताल एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को विद्यालय परिसर में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 13वीं चंद्र लाल साह मेमोरियल वार्षिक अंतरविद्यालयी एपण प्रतियोगिता तथा तीसरी राजेन्द्र लाल साह ओपन एपण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नलनी गांव में अजगर ने बिल्ली को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत ग्राम प्रधान ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती राखी साह व सह संयोजक भारती साह ने बताया कि वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वारा वर्ष 2010 में प्रारंभ की गई इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को कुमाऊँ की पारंपरिक एपण कला की बारीकियों से परिचित कराया जाता है। इस वर्ष आयोजित होने वाली ओपन एपण प्रतियोगिता में पहले 25 प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी वृंदावन स्कूल कार्यालय में ₹50 पंजीकरण शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन, नैनीताल की मासिक बैठक संपन्न

आयोजकों का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोककलाओं को प्रोत्साहित करना तथा इनके संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार
  • समय: प्रातः 10:30 बजे
  • स्थान: वृंदावन पब्लिक स्कूल, तल्लीताल, नैनीताल

जारीकर्ता:
मोहित लाल साह
मीडिया प्रभारी
साह-चौधरी समाज, नैनीताल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad