प्रोफेसर संजय पंत पूर्व विभागाध्यक्ष फिजिक्स को डी एस बी परिसर का निदेशक नियुक्त किया गया है

नैनीताल । प्रोफेसर संजय पंत पूर्व विभागाध्यक्ष फिजिक्स को डी एस बी परिसर का निदेशक। नियुक्त किया गया है ।कुलपति के अनुमोदन पर कुलसचिव कुमाऊं विश्वविधालय ने इसके आदेश जारी कर दिए । प्रॉफ संजय पंत। एक एकेडमिशियन कर साथ विश्वविद्यालय के पूर्व में परीक्षा नियंत्रक ,निदेशक डी आई सी ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण ,कार्यकारी निदेशक ,कोऑर्डिनेट एन ई पी , पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी तथा वर्तमान में डीन साइंस है। प्रॉफ पंत के कई पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में पब्लिश हो चुके है ।प्रॉफ पंत का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा तथा उन्होंने आज कार्य भर ग्रहण कर लिया है । प्रॉफ पंत के निदेशक डी एस बी परिसर बनने पर आज कूटा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेट कर ,शॉल पहना कर तथा तेज पात का पौधा भेट कर सम्मानित किया ।उस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी हुआ । कूटा ने प्रॉफ चंद्रकला रावत को अधिष्ठाता छात्र कल्याण बनने पर बधाई दी है ।कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू प्रॉफ लज्जा भट्ट ,प्रॉफ अनिल बिष्ट , डॉ विजय कुमार ,डॉ शिवांगी ,डॉ कुबेर गिनती, डॉ अशोक कुमार ,डॉ गगन होती , डॉ मोहित रौतेला , डॉ राशि मिगलानी ,सुरेश लाल , बृजेश जोशी , देवेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे । एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना जोशी ,डॉ सुषमा टम्टा , डॉ निशा ,नंदा बल्लभ पालीवाल ने डॉ पंत तथा डॉ रावत को बधाई दी है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल कोतवाली के पास मोड़ काटते समय पिकअप पलटी, चालक फरार, महिला सुनीता को आई हल्की चोट
Ad Ad Ad