विकसित भारत 2047 प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

देहरादून। आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गत 28 सितम्बर को आयोजित विकसित भारत 2047 विषय पर आधारित भाषण, निबन्ध, कला एवं चित्रकला आदि विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने प्रमाण पत्र वितरण करते हुए बच्चों को और अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कक्षा 5 के निखिल पासवान एवं कु. महिरा को हेड बॉय व हेड गर्ल चुना गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता उनियाल ने बच्चों को अधिक परिश्रम करने पर जोर दिया, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, विद्यालय परिवार से श्रीमती ममता उनियाल, श्रीमती अनिता नेगी, श्रीमती रेणु असवाल तथा देवेन्द्र सिंह रावत
ने बच्चों को उनके द्वारा दिए गए भाषण, निबन्ध तथा कला विषय पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की विशेषता बताई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।













