राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन, नैनीताल के शिष्टमंडल द्वारा आज कोषाधिकारी, नैनीताल एवं सीओ सिटी, नैनीताल से मुलाकात की गई।

शिष्टमंडल द्वारा कोषाधिकारी, नैनीताल को उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिनांक 30-10-2026 को निदेशक, कोषागार, पेंशन, उत्तराखण्ड को सभी पेंशनरों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की गई।
कोषाधिकारी, नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि अभी पेंशन निदेशालय से उन्हें एसओपी जारी नहीं की गई है, जिस कारण कार्रवाई प्रारंभ नहीं की जा सकी है।
इसके पश्चात शिष्टमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से वार्ता हेतु उनके कार्यालय पहुंचा। उनके स्टेशन से बाहर होने पर सीओ सिटी, नैनीताल से वार्ता की गई।
सीओ सिटी से नैनीताल शहर में अनियंत्रित ट्रैफिक, घोड़ा स्टैंड मल्लीताल से नैनीताल क्लब चौराहे तक वन-वे ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने एवं शहर के विभिन्न चिन्हित स्थानों में नशेड़ियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिस पर उनके द्वारा शीघ्र कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया।
*शिष्टमंडल मैं – मंजू बिष्ट ,, त्रिलोक सिंह रौतेला, ललित मोहन पाण्डेय, के.एस. कार्की, रत्न सिंह जंतवाल, घनश्याम सिंह बिष्ट, निर्मल पाण्डेय, प्रगति साह, सुनील साह, होशियार सिंह मेहरा, सीमा साह, रेखा त्रिवेदी, दीपा बिष्ट।आदि शामिल थे













