नामांकन जांच में छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का पर्चा खारिज, 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध

नैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का नामांकन अवैध घोषित कर खारिज कर दिया गया है।नामांकन जांच समिति के परीक्षण के बाद जारी पत्रांक डीएसडब्ल्यू/छा०सं०चु०/2026-27/107 दिनांक 26 सितंबर के अनुसार कुनाल बेदी (बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष, सप्तम सेमेस्टर) आयु सीमा संबंधी अर्हता पूरी नहीं कर पाए। नामांकन पत्र के साथ संलग्न अभिलेखों के अनुसार 01 जुलाई 2026 को उनकी आयु 23 वर्ष 02 माह 21 दिन (जन्म तिथि 10-04-2003) पाई गई, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ संविधान के अनुच्छेद 5(अ) में निर्धारित आयु सीमा से अधिक है। इस कारण उनका पर्चा खारिज किया गया।वैध नामांकन वाले प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार, हिमांशु आर्या,छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी,छात्र उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी,सचिव कमल कार्की,संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित)अनुष्का पुरी, गौरी ,कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित) सृष्टि रावत, विदुषी वर्मा,सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी,संकाय प्रतिनिधि कला-अनिल कुमार, वाणिज्य-संध्या कापड़ी, विधि-दिव्यांशी कौशल, प्रबंधन अध्ययन-सानिध्य उप्रेती निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अब नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।










