स्वर्गीय सुषमा शाह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक संपन्न की गई

नैनीताल। स्वर्गीय सुषमा शाह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में तय किया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा स्वर्गीय सुषमा साह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी शाह को संयोजक प्रेमा अधिकारी एवं दीपिका बिनवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। प्रतियोगिता तीन चरणों मे आयोजित की जाएगी। सब जूनियर 3 से 6 जूनियर 7 से 11 सीनियर वर्ग 12 से 15 वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता ओपन टू ऑल रखी गई है। क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को मंच उपलब्ध कराना जिससे अपनी प्रतिभा को निखार सके, जिस किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेना है, वह 8755 51 3254 में एंट्री ले ले सकते हैं। प्रतियोगिता 11:00 बजे से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से 10 बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के आयोजक संजय शाह ने बताया कि उनके द्वारा विगत पांच वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी में गीता शाह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, कंचन जोशी, निवेदिता मेहरोत्रा, भावना शाह, आदि सदस्य लगे हैं।









