कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया

नैनीताल । चीनी के बढ़ते दामों व महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस, नैनीताल ने नगर अध्यक्ष बंटू आर्य के नेतृत्व में आमजनों,राहगीरों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने कहा कि बेतहाशा बढ़ते चीनी के दामों ने चाय, मिठाई,प्रसाद आदि का स्वाद फीका किया ही साथ ही गरीब व आमजन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों ने कहा कि चीनी,खाध तेल, चावल,दाल,गुड़ जैसे रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि ने गरीब व मध्यवर्ग की कमर तोड़ दी है, साथ ही आने वाले त्यौहारी सीजन का माहौल भी फीका कर दिया है। उपस्थित सभी लोगों ने सरकार से बढ़ती ही महंगाई पर तुरंत लगाम लगाने की मांग करी। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक,मनमोहन सिंह कनवाल,व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,जिला सचिव कैलाश अधिकारी आदि मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें 👉  स्नातक प्रवेश के लिए अंतिम अवसर, 5 सितंबर तक कर सकेंगे नया पंजीकरण

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad