युवा एकता मंच, फास्ट अयारपाटा व रोहिणी ने जीत दर्ज की, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

नैनीताल l डीएसए मैदान में डीएसए नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित,
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एन.के. आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप–2023 के तीन नाक आउट मुकाबले खेले गए।
पहला मैच युवा एकता मंच भवाली और चारखेत के मध्य खेला गया। जिसमें युवा एकता मंच ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा एकता मंच भवाली ने 127 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में चारखेत की टीम 119 रन ही बना सकी।
दूसरा मैच आरबीएस और फास्ट अयारपाटा के मध्य खेला गया जिसमें फास्ट अयारपाटा ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस ने 89 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में फास्ट अयारपाटा ने एक विकेट रहते जीत हासिल की।
तीसरा मैच वी बॉयज और रोहिणी के मध्य खेला गया। जिसमें रोहिणी ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वी बॉयज की पूरी टीम 69 पर सिमट गई। जवाब में रोहिणी ने 6 विकेट रहते लक्ष्य हासिल किया।
इस दौरान अंपायर मनीष बिष्ट, हिमांशु पाठक, मयंक बिष्ट , प्रवीण नैनवाल, मुहम्मद आदिल स्कोरर गोपाल गैड़ा, धीरज पांडे रहे।
आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित साह, दीपक मटियाली आनन्द बिष्ट घावरी, अरविन्द पड़ियार, रोहित भाटिया, हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।











