परिवहन मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने डिपो स्तर से आंदोलन शुरू किया

भवाली। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार डिपो स्तर से आंदोलन की शुरूवात कर दी हैं। बता दें की संघ ने निगम बचाओ सत्याग्रह आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में गुरूवार को निगम के फरसोली स्थित बस डिपो में कर्मचारियों द्वारा निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। इसके साथ ही सहायक प्रबंधक के माध्यम से परिवहन परिवहन मंत्री एवं प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर निगम कर्मचारियों ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को समाप्त करने की साजिश रच रही है। कहा कि आधुनिकरण के नाम पर निगम की संपत्तियां भू माफिया को बेचा जा रहा है। कर्मचारियों ने निगम की संपत्तियों का प्रयोग निगम के कार्यों में करने की मांग की।
इस दौरान लीला बोरा, भगवती पाण्डे, सुधा देवी, सुनील कुमार, उमेश कांडपाल, लालू प्रसाद, दीवान राम, नवीन , महेश, ललित पाण्डे , जगदीश जोशी , प्रताप सिह, दिनेश चन्द्र, सुरेखा शर्मा, निर्मल भट्ट , रमा साह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad