महिला दिवस व होली काव्य गोष्ठी संपन्न महिला शक्ति परिवार व राष्ट्र का आधार है-अनिता रेलन महर्षि दयानन्द ने नारी शक्ति को सम्मान प्रदान किया-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में होली पर्व व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से 515 वाँ वेबिनार था।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने महिला शक्ति को अत्यधिक सम्मान प्रदान किया उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सत्कार होता है वह घर स्वर्ग के समान है।आर्य समाज ने नारी शिक्षा के लिए अनेकों गुरुकुल व विद्यालय खोले और जीवन जीने के समान अवसर प्रदान कर साथ ही होली पर्व की बधाई देते हुए सबके मंगल की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है

वैदिक विदुषी अनिता रेलन ने कहा कि नारी शक्ति परिवार व समाज का आधार है यदि नारी सुशिक्षित संस्कारवान होगी तो वैसे ही समाज का निर्माण करती है।उन्होंने नारी शक्ति को अवसर तलाशने और आगे बढ़ने का आह्वान किया्।

मुख्य अतिथि प्रो. करुणा चांदना ने कहा कि नारी अब अबला नहीं सबला है और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत जी की 139वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा को बताया अतुलनीय

अध्यक्षता करते हुए माता उषा सूद ने व्यंगात्मक कविता सुनायी।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए
आभार प्रकट किया।

गायक नरेंद्र आर्य सुमन, पिंकी आर्य, रजनी चुग, रजनी गर्ग, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया, कौशल्या अरोड़ा, अंजू खरबंदा,
रिचा गुप्ता, कुसुम भंडारी, प्रवीना ठक्कर, सुदेश आर्य, रीता जयहिंद, सुदर्शन चौधरी, राज सरदाना, कमलेश चांदना आदि ने मधुर गीत सुनाए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad