करवा चौथ पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

नैनीताल। करवा चौथ पर्व के अवसर पर नैनीताल के मल्लीताल स्थित फेयर हैवेंस होटल में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ पूजन किया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
पारुल अहूजा ने बताया कि वह लोग सुबह से ही करवाचौथ की तैयारियो में जुट गए थे जिसके लिए सभी महिलाओं में काफी उत्साह है। सुबह से ही पूरे उत्साह के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया, करवा चौथ की कथा पड़ी और शाम 4 बजे सभी महिलाओ ने एकत्रित होकर विधिवत पूजा अर्चना की। शाम को चंद्रमा को छलनी से देखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए अपना उपवास पूरा किया। इस दौरान मीनू व्यास, दिव्या पाडे, ज्योति खन्ना, मोहनी खन्ना, ममता, काया, पूजा, रजनी, ऋतू, सीमा, रेनू, बबिता, गौरवी, पारुल, कामना, आशा, शिवानी, नीलम आदि मौजूद रहे। साथ ही तल्लीताल धर्मशाला में श्री राधे श्याम संकीर्तन मंडली में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन किया। सभी महिलाएं सजधज कर पारंपरिक परिधान पहने नजर आई। शाम 4 बजे सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर पूजन अर्चन किया और रात को चंद्रमा को छलनी से देखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान मंडली के अध्यक्ष अश्वनी नारंग, सुधा नारंग, पिंकी अरोड़ा, रिया लाबा ममता रावत भावना रावत, सरिता, रेनू अरोड़ा दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad