नहीं रहे बिशप शॉ के पूर्व प्रधानाचार्य विल्सन

नैनीताल l बिशप शॉ इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य जे ए विल्सन का रविवार सांय निधन हो गया। 68 वर्षीय विल्सन अपने पीछे पत्नी चंद्रा को छोड़ गए हैं। उन्होंने 19 वर्ष बिशप शॉ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पद पर सेवा दी, जबकि वर्ष 1992 से इसी विद्यालय से शिक्षण कार्य शुरू किया। वर्ष 2017 में सेवा निवृत्त हुए। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बारा पत्थर के समीप कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके निधन पर बिशप शॉ इंटर कालेज की प्रबंधक नीलम दानी, प्रधानाचार्य वीना मैसी, सेंट जोज़फ कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम, सेंट मैरी कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा, वृंदावन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य राखी साह व जेओ पीटर ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement