सरोवर नगरी में मौसम खराब बारिश शुरू, कभी भी हो सकती है बर्फबारी

नैनीताल l मौसम विभाग के 24 व 25 जनवरी को मौसम खराब रहने का अनुमान सही निकला सरवन नगरी में मंगलवार की सुबह से मौसम खराब था तथा बारिश शुरू हो गई थी जिसके चलते नगर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है सोमवार को नगर में चटक धूप खिली थी लेकिन शाम होते ही नगर में बादल छा गए थे तथा रात्रि में भी हल्की बूंदाबांदी हुई सुबह से आसमान पूरी तरीके से बादलों से ढका हुआ था तथा नगर में बारिश शुरू हो गई थी l बारिश होने के बाद लोगों ने आग का सहारा लिया l मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जनवरी को बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है l यदि इसी तरह मौसम खराब रहा तो नगर में शीघ्र ही बर्फबारी भी हो सकती है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











