कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को विज्ञान और शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित सम्मान फैलो ऑफ़ नेशनल एकेडमी (एफएनए) मिलने पर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया.

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को विज्ञान और शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित सम्मान फैलो ऑफ़ नेशनल एकेडमी (एफएनए) मिलने पर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया.
विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे ने उनकी रिसर्च उपलब्धियों 22 पेटेंट्स, 175 रिसर्च पेपर्स को गिनाते हुए हर्ष जताया कि ये सम्मान विश्वविद्यालय और विभाग के लिए गौरव की बात है, हम सभी को उनके मार्गदर्शन में और भी नई उपलब्धियों को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है. उत्तराखंड में रसायन विज्ञान को 46 साल बाद यह सम्मान प्रो. डी. एस. भाकुनी के बाद प्रो. रावत को मिला है. इस उपलक्ष्य पर प्रो. ऐन. जी. साहू, प्रो. गीता  तिवारी, प्रो. सहराज अली, डॉ. सुहेल जावेद, प्रो. महेश चंद्र आर्या, डॉ. मनोज धुनी, डॉ. पैनी जोशी उपाध्याय, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरिश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, आंचल अनेजा, डॉ. आकांक्षा रानी और डॉ. भावना पंत सहित रसायन विभाग के शोधार्थियों, एम. एस. सी. के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad