विकास खंड भीमताल में वीबी-ग्राम-जी योजना का हुआ शुभारंभ

भीमताल, । विकास खंड भीमताल के सभागार में गुरुवार को वीबी-ग्राम-जी योजना के आधिकारिक शुभारंभ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा।

सजीव प्रसारण के उपरांत विकास खंड भीमताल में वीबी-ग्राम-जी योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्य, प्रमुख विशेषताएं, क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं ग्रामीण विकास में इसकी उपयोगिता के संबंध में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों से योजना के प्रभावी एवं जनहितकारी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया, जा, रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 755वे दिन भी जारी रहा

कार्यक्रम में विकास खंड प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी नैनीताल गोपाल गिरी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी भीमताल हर्षित गर्ग सहित विकास खंड के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल पांडे की स्मृति में 'अंतिम युद्ध' का मंचन, दो दिवसीय नाट्य समारोह संपन्न

कार्यक्रम का समापन ग्रामीण विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता एवं वीबी-ग्राम-जी योजना के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad