सी आर एस टी इंटर कालेज मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नैनीताल । सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल तथा
सी आर एस टी प्राइमरी विंग
के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कक्षा 12 c छात्र चेतन शर्मा द्वारा कविता, 11b के छात्र विराट व् चिराग एवं कक्षा, 8 के छात्र इमाद ने भाषण प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर विद्यालय मे की गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजयी छात्रों को पुरस्क्रत किया गया।
कक्षा 12के विकास तथा विक्रम द्वारा रोबोट डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर अमर सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। वरिष्ठ शिक्षक डॉ एस. एस बिष्ट द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुवों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक साह, विशिष्ट अतिथि राजीव लोचन साह, मिथिलेश पांडे, प्रांजल साह, रूपसी साह,नवनीत जोशी थे
तथा विद्यालय के शिक्षाक् एवं कर्मचारी गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना, शैलेंद्र चौधरी, राजेश लाल, राजेश कुमार, रितेश साह, मनीष साह, तारा जोशी, गीता बिष्ट, गौतम साह, हिमांशु जोशी, विपिन कुमार, हर्षित, आशा रौतेला, लीला जोशी, अमित
आदि उपस्थित थे।












