बीडी पांडे राजकीय जिला अस्पताल नैनीताल के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में बीडी पांडे राजकीय जिला अस्पताल नैनीताल के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने से बीडी पांडे अस्पताल और नैनीताल के चिकित्सा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का हूं भाजपा में ही रहूंगा पार्थ शाह

कार्यक्रम में चिकित्सा और सैन्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विशिष्ट अधिकारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. सुधांशु सिंह भी शामिल रहे। डॉ. सिंह बीडी पांडे अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और अस्पताल आने वाले हृदय रोगियों को उपचार के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करते हैं। डॉ. सिंह समय-समय पर हृदय रोगों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। डॉ. सुधांशु सिंह को मिला यह सम्मान बीडी पांडे अस्पताल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे नैनीताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को नई पहचान मिली है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊॅ आयुक्त दीपक रावत से शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय नैनीताल में चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक के.के. अग्रवाल ने मुलाकात की*। इस दौरान निदेशक ने मण्डल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी आयुक्त को दी।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad