स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री खजान का कांग्रेस पर हमला”प्रधानमंत्री पद से लगाए गए जाति विशेष के नारे”
नैनीताल l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नैनीताल में आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री खजान ने कहा, “कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया? उन्होंने तो देश के वस्त्र भी बेच खाए हैं। कांग्रेस को प्रधानमंत्री बनाना देश के साथ धोखा है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद से जाति विशेष के नारे लगाए जाते रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक देश को एकजुट रखने और विकास की राह पर ले जाने का काम वर्तमान सरकार कर रही है।समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।












