स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जनपद नैनीताल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। जिला मुख्यालय नैनीताल और भवाली में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करके भव्य स्वतंत्रता दिवस बनाया गया।

नैनीताल/भवाली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जनपद नैनीताल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। जिला मुख्यालय नैनीताल और भवाली में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करके भव्य स्वतंत्रता दिवस बनाया गया। नैनीताल में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री खजान दास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नैनीताल में सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के बाद तल्लीताल से मल्लीताल तक विशाल झंडा रैली निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। मल्लीताल पहुंचने के बाद नैनीझील में एक भव्य और आकर्षक नाव-यात्रा का आयोजन किया गया, जो नैनीताल में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके बाद यात्रा ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर पहुंची, जहां मुख्य अतिथि और विशिष्टजनों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों व गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री खजान दास ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों के महत्व को भी समझना होगा। उन्होंने सभी से देशहित और देशसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) दिनेश आर्या ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल निर्माण के लिए युवाओं को निरंतर देशसेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्या उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देशसेवा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा और सेवा को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि : समारोह में मुख्य रूप से नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीएम नवाजीश खलीख, एडीएम विवेक रॉय, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या समेत भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भवाली में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय भवाली मुख्य नगर से एक विशाल झंडा-रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पूरे भवाली क्षेत्र से होकर गुजरी, जिसमें स्थानीय व्यापार मंडल, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंग में सराबोर कर दिया।












