मोनी अमावस्या पर नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल l नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में मोनी अमावस्या के पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए प्रातः शनिदेव स्नान के बाद पंचागी कर्म रक्षा विधान के बाद खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया l आचार्य भगवती प्रसाद जोशी व पुजारी जगदीश चंद्र जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए l भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में मंदिर के व्यवस्थापक हेमचद्र जोशी दिग्विजय सिंह बिष्ट ईश्वर तिवारी जगदीश चंद्र जोशी भगवती प्रसाद जोशी गोधन सिंह बिष्ट आनंद कोरंगा प्रदीप बोरा विनोद जोशी पारस जोशी सुमन साह मंजू भट्ट सभासद सागर आर्य आदि जुटे हुए थे l मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद्र जोशी ने बताया कि फरवरी माह में मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











