गणतंत्र दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल l गुरुवार को नरेंद्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल मैं गणतंत्र दिवस एवं बसन्त पंचमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मदन सिंह जलाल जी प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन श्री मदन सिंह जलाल जी एवं श्री कमलेश जी द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन के साथ किया गया।
भैया बहनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनें एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











