ऊर्जा निगम ने दिया नगर पालिका नैनीताल को अंतिम नोटिस

नैनीताल। नगर पालिका ऊर्जा निगम का बिजली बिल भुक्तान नहीं कर पा रहा है। इसके बाद ऊर्जा निगम ने नगर पालिका को नोटिस दे दिया है l
नगर पालिका ने 17 ट्रांस मी का भुगतान करना है। कुल बिल की राशि तीन करोड़ 90 लाख 61 हजार 93 रूपये है। ऊर्जा निगम ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया है। जो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने प्राप्त कर लिया है लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट का कहना है कि अन्य नगर पालिको ने सारा विद्युत बिल भुगतान कर दिया है, लेकीन नैनीताल नगर पालिका भुक्तान नहीं कर रहा।
अगर नगर पालिका ने भुक्तान नहीं किया तो विधुत अधिनियम 2003 धारा56 (1) के तहत कार्यवाही कर विधुत विच्छेदन किया जाएगा।साथ ही 17 कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जिसके कारण क्षेत्रीय लोगो को भी समस्या हो सकती है। उक्त कारवाही की सुचना आयुक्त कुमाऊं मण्डल, जिलाधिकारी नैनीताल, मुख्य अभियन्ता उपसंस्थान काठगोदाम, नगर पालिका अध्यक्ष, अधियक्ष्ण अभियन्ता हल्द्वानी उपखंड अधिकारी वितरण मण्डल नैनीताल को भी दे दी गई है। अगर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाएंगी तो,कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। और जंगली जानवरों का भी खतरा बड़ सकता है। नगर पालिका विद्युत बिल भुगतान नहीं कर रहा है। यह ऊर्जा निगम की बड़ी समस्या का कारण है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement