कुमाऊं विश्वविद्यालय में 15 से 17 तक नैक पीयर टीम का निरीक्षण, रिपोर्ट से तय होगी ग्रेड

नैनीताल l सोमवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण आरम्भ किया गया। नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल की नैक पीयर टीम द्वारा 15 से 17 मई तक कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया जाना है। नैक पीयर टीम द्वारा इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों के विभिन्न विभागों में शिक्षकों, बुनियादी सुविधाओं, सर्वोत्तम और अभिनव प्रथाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही छात्र संघ, एलुमनाई आदि से फीडबैक लिया जाना है।

नैक पीयर टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम एन०सी०सी० के कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान द्वारा नैक पीयर टीम के समक्ष विश्वविद्यालय की पिछले पांच वर्ष की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों, एकेडेमिक एक्सलेंस, सामाजिक जुड़ाव जैसे सभी बिन्दुओं पर विश्वविद्यालय के कार्याें को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

इसके बाद विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष के साथ इस पीयर टीम की बैठक हुयी। इस बैठक में सभी संकायाध्यक्षों नें सूक्ष्मरूप में अपनी उपलब्धियों, अकादमिक व प्रशासनिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। आई०क्यू०ए०सी० का प्रजेन्टेशन निदेशक प्रो० राजीव उपाध्याय द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम–2026 के लिए चयन

नैक पीयर टीम ने जहाँ केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कर उपलब्ध पुस्तकों-जर्नल के बारे में पूछताछ की गई वहीं यूजीसी-एचआरडीसी, एनसीसी, कैंटीन, डिस्पेंसरी आदि का भी निरीक्षण किया गया। नैक पीयर टीम ने प्रशासनिक भवन में जहाँ वित्त, प्रशासन, मान्यता, परीक्षा अनुभाग, गोपनीय अनुभाग, ई०आर०पी० सेल में जाकर जानकारी प्राप्त की गई वहीं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, संपत्ति कार्यालय, लोक सूचना प्रकोष्ठ, खेल अनुभाग आदि का अवलोकन भी किया गया। अंत में नैक पीयर टीम ने जहाँ डी०एस०बी० परिसर में जाकर सभी विभागों की पिछले पांच वर्ष की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों, एकेडेमिक एक्सलेंस आदि का निरिक्षण किया गया वहीं छात्रावासों का भी निरिक्षण किया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा नैक टीम के सम्मान में सोमवार की शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नैक पीयर टीम में चेयरमैन प्रो० अमर राय (पूर्व कुलपति, मिजोरम यूनिवर्सिटी एवं नार्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी) के साथ प्रो० देबर्षि नाथ (तेज़पुर यूनिवर्सिटी), प्रो० लोकनाथ मिश्रा (मिजोरम यूनिवर्सिटी), प्रो० प्रफुल्ला साबले (राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी), प्रो० आदित्य प्रसाद (रबिन्द्र भारती यूनिवर्सिटी, कोलकत्ता), प्रो० के०सी० सनी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ केरला), प्रो० फ़ारूक़ शाह (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर) सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंगोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर कुलसचिव श्री दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक श्रीमती अनीता आर्या, अपर निदेशक आई०क्यू०ए०सी० प्रो० प्रदीप गोस्वामी, प्रो० अतुल जोशी, प्रो० एम०एस० मावरी, प्रो० एल०के० सिंह, प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो० इंदु पाठक, प्रो० कुमुद उपाध्याय, प्रो० एच०सी० चंदोला, प्रो० जीत राम, प्रो० संजय पंत, प्रो० संतोष कुमार, प्रो० ललित तिवारी, प्रो० एल०एस० लोधियाल, प्रो० दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो० गीता तिवारी, प्रो० अनिल कुमार बिष्ट, उप कुलसचिव श्री दुर्गेश डिमरी, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० रितेश साह, डॉ० महेंद्र राणा, डॉ० नागेंद्र शर्मा, डॉ० गगनदीप होती, श्री के०के० पांडेय, डॉ० मनीषा सांगुड़ी, डॉ० दीपाक्षी जोशी, डॉ० विनोद जोशी, श्री एल०डी० उपाध्याय, श्री अविराम पंत, श्री भूपाल सिंह करायत, श्री कैलाश जोशी, श्री मनोज कुमार, श्री कैलाश सिराला आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad