उत्तराखंड प्रदेश से राज्यसभा सांसद के लिए दिनेश आर्या जी को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है भाजपाइयों में खुशी

नैनीताल । उत्तराखंड प्रदेश से राज्यसभा सांसद के लिए माननीय दिनेश आर्या जी को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार । और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की एवं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय को कार्यकर्ताओं के हित में और जनता के हित में बताया जिससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी का माहौल है ,नैनीताल के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह पडियार ,प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ,भूपेंद्र सिंह बिष्ट , संतोष कुमार जिलामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, मनोज जोशी सदस्य मंडी परिषद, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर नवीन जोशी, सभासद गजाला कमाल ,प्रकाश नौटियाल भगवान सिंह मेहरा प्रकाश चंद्र, राजेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह कार्की, आनंद बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष, आयुष भंडारी जिलामंत्री युवा मोर्चा, विक्रम राठौर मंडल उपाध्यक्ष,ललित ढैला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।