एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, रामनगर क्षेत्र में अवैध गांजे की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल l ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में 21 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को अलग–अलग मोटर साइकिलो में क्रमशः 10.786 किग्रा गांजा व 8.210 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ0आई0आर0 नं0 18/26 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 810वे दिन भी जारी रहा।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल सिंह s/o इन्द्रपाल सिंह R/O ग्राम पच्चावाला पो0 कुण्डेश्वरी जिला उधम सिह नगर।

2. मनप्रीत सिंह S/O स्व0 प्रकाश सिंह R/O ग्राम पच्चावाला पो0 कुण्डेश्वरी जिला उधम सिह नगर।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्या को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक सरिता आर्या ने कहा यह सम्मान संगठन की ताकत "

पुलिस टीम
▫️उ0नि0 गणेश जोशी
▫️कानि0 प्रयाग कुमार
▫️कानि0 संदीप सिंह
▫️कानि0 कविन्द्र सिंह

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad