नैनीताल में मौसम फिर बदला

नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। यहां सुबह से मौसम साफ था तथा धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद नगर में मौसम खराब हो गया और बादल छा गए व हवाएं भी चलने लग गई। अचानक मौसम बदलने से यहां शाम के वक्त ठंड भी बढ़ हु जिसके बाद, लोगों ने गरम कपड़े निकल लिए। यहां पहुंचे सैलानियों को भी मौसम खराब होने से गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। नगर का अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नगर में सैलानियों की संख्या कम थी जिसके बाद नगर व आसपास के पर्यटक स्थलों में भी सुनसानी छाई रही। नगर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ था तथा रोजाना धूप खिल रही थी जिससे नगर वासियों ने भी राहत की सांस ली थी लेकिन यहां बादल छाने के बाद ठंड बढ़ गई साथ ही नगर में कोहरा भी छाने लग गया। रात्रि में यहां पाला पड़ने से ठंड में भी इजाफा होने लगा है।