भारतीय जीवन बीमा निगम की उत्तर मध्य क्षेत्रीय की दो दिवसीय कैरम एवं शतरंज चयन प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न मंडलों के 50 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

नैनीताल l भारतीय जीवन बीमा निगम की उत्तर मध्य क्षेत्रीय की दो दिवसीय कैरम एवं शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रमुख हेरिटेज होटल रॉयल नैनीताल में प्रारम्भ हुआ जिसमें विभिन्न मंडलों के 50 से अधिक विजेता भाग ले रहे हैंI प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसo सीo गौतम, प्रादेशिक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया I हल्द्वानी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष एसo केo वर्मा, प्रबंधक (कार्मिक एवं औo संo) द्वारा मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों एवं आयोजन में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, दिनेश शर्मा (अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर शतरंज) ज़हीर अहमद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (कैरम) बृजेश अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (शतरंज) हरीश तिवारी, अभिषेक पांडे, संजीव सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया तथा आयोजन समिति के सचिव बीo एसo ह्यांकी, शाखा प्रबंधक नैनीताल निखिल चौहान एवं समिति के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में किए जा रहे कार्य के लिए धन्यवाद दिया l कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज त्रिपाठी ने किया l समिति में केवल भट्ट, अशोक कश्यप, राजेश, करन मेहरा, रवि कांत राजू, हेम कांडपाल, हरीश नयाल, मुकुल सनवाल, श्रीमती मीना एवं मिस पूनम सरोज सम्मिलित रहे l प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को सांय 3 बजे होगा जिसमें हल्द्वानी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डीo के o जोशी मुख्य अतिथि रहेंगेI
शतरंज में पुरुष वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
- दिनेश केo शर्मा
- बृजेश अग्रवाल
- गजेंद्र सिंह
- विजयन्त कुमार
- अविनाश चंद्र श्रीवास्तव
- मृत्युंजय चौधरी
शतरंज में महिला वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
- तनुजा कौशल
- पूनम दुबे
- रेखा गौड़
- किरन गुप्ता
- मुकेश कुमारी
- प्रीती कुमारी
कैरम में पुरुष वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
- सागीर अहमद
- नीरज सक्सेना
- राज किशोर नाथ
- राकेश अग्रवाल
- अशोक कुमार सिंह
- गौरव रस्तोगी
- नव रतन कुमार सरना
- ज़हीर अहमद
कैरम में महिला वर्ग के अगले चक्र में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के नाम:
- रेनुका रॉय
- ममता सोरंग
- शिवांगी कन्नौजिया
- पुनीता अग्रवाल
- भावना गुप्ता



