नैनीताल में लगातार बिजली कटौती से व्यापारी और जनता परेशान, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल l पर्यटन नगरी नैनीताल में पिछले कुछ सप्ताह से हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर व्यापार मंडल मल्लीताल ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने शुक्रवार को एसडीओ विद्युत विभाग को पत्र भेजकर तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल मल्लीताल, जो प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से सम्बद्ध इकाई है, ने पत्र के माध्यम से बताया कि नैनीताल में सुबह के साथ-साथ दिन में भी लगातार और अप्रत्याशित रूप से बिजली कटौती हो रही है। पत्र में महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल और अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि बिजली कटौती के कारण स्थानीय व्यवसायियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। होटल, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही आम नागरिकों को भी दैनिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति गहरा रोष है।
मंडल ने पत्र में लिखा, “विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत आवश्यकता के दृष्टिगत आपसे अनुरोध है कि बिजली आपूर्ति को निर्बाध रूप से प्रदान करने की कृपा करें। अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल नैनीताल, स्थानीय निवासियों सहित विभाग के विरुद्ध आंदोलनरत होने के लिए विवश होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।”इस पत्र की प्रतियां अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग नैनीताल, जिलाधिकारी नैनीताल तथा आयुक्त/सचिव कुमाऊं मंडल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का कार्य जारी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad