पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 24 वे दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया

नैनीताल l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 24 वे दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया।
यात्रियों को एक दिया शहीदों के नाम के तहत शहीद स्मारक में दीप जलाकर शहीदों को नमन कार्यक्रम से जोड़ा गया।
यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई व शपथ रजिस्टर भरवाया गया । यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया।
यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र कालापानी मंदिर परिसर व जॉलिगकोंग में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों को यह भी शपथ दिलाई गई कि वह हिमालय क्षेत्र से कूड़े को इकट्ठा कर लाकर धारचूला में उसका निस्तारण करेंगे और यात्रा पूरी करने के बाद अपनी जन्मभूमि अपनी कर्मभूमि में भी पौधा रोपण करेंगे।
यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिनेश गुरु रानी द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में यह मिल का पत्थर साबित होगी उन्होंने कहा की जॉलिगकोंग जैसे क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है। जहां यात्री 12000 से 15000 फीट की ऊंचाई तक पौधारोपण करेंगे वहीं सफाई अभियान भी चलाएंगे। यात्रा दल में विभिन्न प्रदेशों से आए यात्री शामिल हैं ।यात्रा में 8 महिलाएं व 9 पुरुष शामिल हैं। यात्रा दल में कोऑर्डिनेटर और हिमांशु नौगाई हैं। यात्रा दल को धारचूला रवाना करने से पूर्व दिनेश गुरु रानी ने शंख ध्वनि बजाकर उनके लिए शुभकामनाएं दी। यात्रा दल का स्वागत करने वालों में शेर सिंह ,हर सिंह ,पदम सिंह, वेद प्रकाश, नरेंद्र थापा, सौरभ खोलिया महेश कुमार दीपक बिष्ट शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement