एक सप्ताह में नैनीझील से तीसरा शव निकला-तीन दिन से लापता युवक का शव झील से बरामद, पाषाण देवी मंदिर क्षेत्र में सनसनी


नैनीताल। तीन दिन से लापता 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में जाने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा तो होटल स्वामी ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के समीप झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते व दूध की बोतल बरामद किए थे । इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को सायं तल्लीताल अम्बेठकर पार्क नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के कार्यक्रम के उपरांत भाजपा सरकार द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण किये जाने के विरोध में, कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया किया गया।

मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील में युवक का शव दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से महासंघ ने की महत्वपूर्ण वार्ता

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि बरामद शव की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad