महिलाओं की आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा उत्तराखंड : राज्यमंत्री भावना मेहरा

खटीमा। लखपति दीदी सम्मेलन में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त उत्तराखंड की नींव हैं उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया
कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री भावना मेहरा का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इसके बाद राज्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं कृषि पशुपालन हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों एवं सहकारी प्रबंध संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण नंदा गौरा योजना कम ब्याज पर ऋण तथा ड्रोन दीदी योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का विशेष जोर महिलाओं को प्रशिक्षण बाजार और आर्थिक संसाधनों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर है राज्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से अपील की कि वे अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें
कार्यक्रम में 60 से अधिक लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में राज्यमंत्री मोहिनी पोखरिया जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी ब्लॉक प्रमुख रविन्द्र राणा जिला उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता जिला महामंत्री प्रीति धीर प्रेमलता चौहान जानकी गोस्वामी मंडल अध्यक्ष भागीरथी खोलिया माया जोशी कुलविंदर कौर मंजू नेगी प्रेम महर वंदना गौड़ माधुरी अग्रवाल निरमा राणा अंजना मंजू गोयल सरोज कुशवाहा शांति मेहर वंदना पोखरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।