नैनीताल में जमकर बरसे मेघ

नैनीताल । मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी सरोवर नगरी में पूरी तरह से दिखाई दी। शुक्रवार को नगर में सुबह से मौसम खराब था तथा 8 बजे से यहां बारिश शुरू हो गई थी जो साम 4 बजे तक जारी रही। इस दौरान नगर में जमकर मूसलाधार बारिश हुई जिला प्रशासन द्वारा जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद किया गया था भारी-बड़ी से नगर के विभिन्न नाले उफान पर आ गए तथा जगह-जगह पर बारिश का पानी भी भर गया । नगर में लगातार हो रही बारिश के बाद झील का जलस्तर 86 फीट के पर चले गया वहीं नगर में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई वीकेंड के चलते नगर में सैलानियों के आने का क्रम शुरू हो गया था शाम तक यहां लगातार पर्यटक आ रहे थे 4 बजे जब बारिश रुकी तो उसके बाद पर्यटक होटल से बाहर निकलने शुरू होंगे इसके बाद नगर में भीड़ बढ़ बनी शुरू नौकायन बंद रहाहो गई थी पिछले काफी लंबे समय से यहां पर्यटकों की भीड़ नहीं थी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त नजर आए बारिश के चलते नौकायन भी बंद रहा ।