रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर मिनी बस दुर्घटना, 21 यात्री को किया गया रेस्क्यू, 1 को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक की मौत

नैनीताल । शुक्रवार की दोपहर में रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर फरीदाबाद (हरियाणा) नंबर की एक मिनी बस सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों के Joint Rescue Operation से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।अब तक कुल 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। 14 गंभीर घायल लोगों को स्थानीय सी0एच0सी0 सेंटर में प्राथमिक उपचार देकर हाइयर सेंटर सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। 06 लोग सुरक्षित हैं। 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।बस के भीतर अभी भी 01 व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसकी स्थिति अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है। बचाव दल द्वारा गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेजी से जारी हैं। पुलिस मौके पर मुस्तैद है।दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।