जनपद के 28 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया गया एकत्र

भीमताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के 28 विभिन्न स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट एवं अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की गई।जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाने के साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।अभियान में संबंधित विभागों के कार्मिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।अभियान दौरान अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरणीय आंदोलनों के इतिहास को समझने के लिए स्थानीय आख्यानों और मौखिक परंपराओं का अध्ययन आवश्यक: पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad