रामगढ़ में खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, बीस सैलानी घायल, पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

नैनीताल । मल्ला रामगढ़ के लक्ष्मी खान के पास शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे सैलानियों से भरा टेंपो ट्रेवलर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपों ट्रेवलर में सवार 20 सैलानियों की घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ और भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को रामगढ़ सीएचसी भेजा जा रहा है। संवाद

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सहज परम धाम में विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालुदेव पूजन और अभिषेक के बाद आयोजित हुआ भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad