विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल द्वारा मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप 1947 के विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए चित्रावली एवं पोस्टर लगाए गए तथा मोमबत्तियां जलाकर विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी की रही।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की बैठक सलाहकार के साथ संपन्न

इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी , मंडल महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार तथा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खेती, पशुपालन, मत्स्य और मधुमक्खी पालन से जुड़ी चुनौतियों पर वैज्ञानिकों ने साझा किए शोध आधारित सुझाव

विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन और परिवारों को प्रभावित करने वाली मानवीय त्रासदी थी। इस पीड़ा को याद करने का उद्देश्य इतिहास से सीख लेकर भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad