कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर वीणा पांडेय एवं डॉ. उमा रावत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर हॉस्टल के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत हॉस्टल परिसर को तिरंगे से सजाया गया तथा छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS








