बिरला विद्या मदिर की टीम विजेता रही, सनवाल स्कूल व सेंट जोसेफ के बीच फाइनल शनिवार को होगा

नैनीताल । सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 78वीं एच.एन. पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के तहत शुक्रवार को फ्लैट्स मैदान में प्रतियोगिता के तृतीय एवं चतुर्थ स्थान के लिए बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के बीच मुकाबला खेला गया दोनों टीमों ने मैदान पर शुरुआत से ही तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे को लेकर लगातार संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों में भी मुकाबले को लेकर खासा उत्साह नजर आया।मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल के लिए प्रयासरत रहीं और मुकाबला रोमांचक बना रहा। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें बिना गोल के बराबर पर रही
अंतिम परिणाम के लिए दूसरे हाफ के खेल पर सभी की निगाहें टिकी रहीं।
मध्यांतर के पश्चात बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने 1 गोल कर के 1-0 से बढ़त बनाकर मैच में विजय दर्ज कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की ओर से नमो ने एक मात्र गोल किया। आज के मुकाबले में मैच रेफरी अपूर्व सिंह बिष्ट, शेखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट रहे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कल सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल और सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नम आँखों से मां नंदा सुनंदा को दी विदाई, 8 दिवसीय मां नंदा देवी महोत्सव समाप्त

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad