तेज बरसात में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने शमशान घाट की सफाई और पुताई की, पौधारोपण भी किया

नैनीताल । तेज बरसात में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने शमशान घाट की सफाई और पुताई की। इन लोगों ने पहले पौधरोपण किया ।
नैनीताल के पाइंस स्थित शमशान घाट में भारी दबाव के कारण बहुत गंदगी फैल जाती है। ये गंदगी घाट के मुख्य मार्ग से तो साफ हो जाती है लेकिन नाले और जंगल से नहीं हो पाती है जो बहुत गंदी दिखती है। इसे साफ करने के मकसाद से सनातन धर्म के लोगों ने इसे साफ करने की ठानी। लगभग दो दर्जन लो यहां गैंती, बेलचा, फावड़ा, कट्टे, प्लास्टिक बैग आदि लेकर पहुंचे। बरसाती नाले के तेज बहाव के बावजूद ये लोग इसमें यूटीआर गए औरलागे साफ लड़ने। कुछ घंटों की मेहनत के बाद ही अधजली जली लकड़ी, गद्दे, कपडे, शराब और पानी की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास आदि गंदगी को कट्टों में रखा गया या एक जगह में निस्तारण के लिए जमा किया गया। यशपाल रावत ने बताया कि आज उन्होंने इस क्षेत्र में बांज, तिमूर और पुतली के 50 पौधे लगाए। संगठन की तरफ से आगामी 17 तारीख को सात नंबर क्षेत्र में 400 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा चौरसा के ग्राम प्रधान ने कहा कि सनातन से जुड़े लोगों ने धर्म के सबसे महत्वपूर्ण स्थल शमशान घाट में सफाई की। भारी बरसात भी इन बांकुरों का इरादा डगमगा नहीं सकी। वो इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं और आगे भी ऐसी सफाई जारी रहेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, शैलेन्द्र साह, योगेश साह, पंकज बिष्ट, रोहित कुमार, करन, पान सिंह ढेला, विवेक वर्मा, तेनज़िंग, अनिल ठाकुर, अमित साह, पान सिंह रौतेला, कमल, लतिका शाही आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी क्रॉस कंट्री (महिला-पुरुष) के महिला वर्ग प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेताः

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad