एक ही रास्ता” पर गोष्ठी संपन्न, योग मार्ग ही सत्य मार्ग है-नरेंद्र आहूजा विवेक

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “एक ही रास्ता ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल में 496 वाँ
वेबिनार था।

वैदिक प्रवक्ता नरेंद्र आहूजा विवेक ने कहा कि मनुष्य के रूप में जन्म लेने के उपरान्त इस अनमोल तन मनुष्य जीवन मिलने के बाद इसके उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मनुष्य के पास एक ही रास्ता होता है।हमें मनुष्य का जीवन अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के फलों के आधार पर न्याय कर्ता परमपिता परमात्मा की अवश्यमेव भोक्तव्यम कृतं कर्म शुभाशुभम की न्याय तुला पर तुलते हुए हमें यह मनुष्य योनि प्राप्त होती है।मनुष्य के जीवन का उद्देश्य अपने सद्कर्मों से एक ही रास्ते धर्म मार्ग सत्य मार्ग श्रेय मार्ग योग मार्ग पर निरन्तर चल कर साधना करते हुए अपने साध्य देव परमपिता परमात्मा के निकट रहना और मोक्ष प्राप्त करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सुदृढ़ संस्थागत आधार देने में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल रहा उल्लेखनीय

मुख्य अतिथि आर्य नेता महेन्द्र नागपाल व अध्यक्ष रजनी गर्ग ने जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भोग एक सीमा में रहकर करें और योग मार्ग ही मंजिल तक पहुंचने का रास्ता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में विश्व शांति के लिए किया हवन

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन करते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति त्याग तप की संस्कृति हैराष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन कियाI

गायिका अंजू आहूजा,
प्रवीना ठक्कर, कृष्णा गांधी, कमला हंस, कमलेश चांदना, कौशल्या अरोड़ा, कुसुम भंडारी, रचना वर्मा, रवीन्द्र गुप्ता, चन्द्रकांता आर्य आदि के मधुर भजन हुए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad