राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 642वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । बीबीराज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 642वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 642वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए।।मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल धाराकौली, जूनियर हाईस्कूल किमतोली, राजकीय हाई स्कूल रिणबिछुल में छात्र-छात्राओं, गुरुजनों ,अभिभावकों को दो-दो कुल 500 पौधों का वितरण किया गया। उक्त पौधों को उनके द्वारा अपने घर के परिसर में आरोपित किया जाएगा। व वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने सभी को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई।
राजकीय हाई स्कूल धाराकौली में हुए कार्यक्रम का संचालन अध्यापक बंशीधर जोशी ने किया। जूनियर हाई स्कूल किमतोली में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सी बी जोशी ने किया वहीं हाई स्कूल रिणबिछुल में कार्यक्रम का संचालन मंजुला पाठक ने किया। इस अवसर पर ममता जोशी, रेखा कुवर, मनोज चंद ,नंदन सिंह कन्याल, चांदनी चंद्र मोहन बिष्ट बीरेद्र सिंह भंडारी, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











