उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 731वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 731वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 731वे दिन नारायण नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया मेहता के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। माया मेहता ने कहा की सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा लगाना और पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में नारायण आश्रम के मैनेजर दीप चंद्र पांडे ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ते हुए पौधारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में बी भट्ट सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











