₹100 दोपहिया टोल के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे की मांगजनता पर बोझ नहीं चलेगा, जनविरोधी निर्णय तत्काल वापस लो — विधायक श्रीमती सरिता आर्या
नैनीताल। नगर पालिका द्वारा दोपहिया वाहनों पर ₹100 टोल शुल्क लगाए जाने के विरोध में आज पंत पार्क, मल्लीताल में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लेकर इस निर्णय को जनविरोधी, तुगलकी एवं मध्यम वर्ग विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि यह निर्णय नैनीताल की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था, स्थानीय व्यापार, मध्यम वर्गीय परिवारों तथा आम नागरिकों के हितों के विपरीत है। नगर पालिका का दायित्व जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना, पर्यटन को बढ़ावा देना और शहर का सुव्यवस्थित विकास करना है, न कि नागरिकों पर नए आर्थिक बोझ थोपना। उन्होंने कहा कि आज पूरा नैनीताल इस जनविरोधी निर्णय का विरोध कर रहा है और जनता की आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि नगर पालिका को शहर की स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश नगर पालिका इन महत्वपूर्ण विषयों पर अपेक्षित कार्य करने में विफल रही है। ऐसे निर्णयों से नैनीताल की छवि धूमिल हो रही है तथा पर्यटन एवं स्थानीय व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि जनभावनाओं की लगातार उपेक्षा की जाएगी और शहर तथा नागरिकों के हितों के विपरीत निर्णय लिए जाते रहेंगे, तो ऐसे नेतृत्व को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका का वर्तमान कार्यकाल जनसुविधाओं को मजबूत करने के बजाय जनता पर नए आर्थिक बोझ डालने के लिए याद किया जा रहा है।
प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, प्रकाश आर्य जी, आशीष बजाज, श्री विक्रम राठौर, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, श्रीमती जीवंती भट्ट, श्रीमती ज्योति ढोंडियाल, श्रीमती कविता गंगोला श्रीमती अमिता साह, हरीश राणा, शैलेन्द्र बर्गली, विकाश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट , युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, महामंत्री युवराज सिंह करायत, उपाध्यक्ष सुश्री आध्या जायसवाल, उपाध्यक्ष करन साह, आईटी संयोजक सुश्री पायल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह, महामंत्री श्रीमती मीरा बिष्ट, महामंत्री श्रीमती हेमलता पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिराला, श्रीमती गीता सिराला, रोहित बहादुर, शैलेंद्र बिष्ट सभासद भगवत रावत, श्रीमती गजाला कमाल, सुश्री काजल आर्या, नामित सभासद आनंद बिष्ट, श्रीमती मीनू बुड़लाकोटी, खजाना डंगवाल, संतोष कुमार, शुभम महेश कार्की, राहुल जोशी, गोविन्द मेहरा, कमल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोपहिया वाहनों पर लगाया गया ₹100 टोल शुल्क तत्काल वापस नहीं लिया गया तो भारतीय जनता पार्टी जनहित में आंदोलन को और व्याप करेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि जनहित सर्वोपरि है और जनता पर किसी भी प्रकार का अन्याय या अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा।











