उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का ऋण वितरण शिविर का आयोजन

नैनीताल ।नक्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के नियंत्रणाधीन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण सेल द्वारा आज ऊंचापुल में एक क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक रहे। उनके कर कमलों द्वारा लगभग 60 लाभार्थियों को ₹16 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा दीपक पांडे, सीपीसी इंचार्ज वरिष्ठ प्रबंधक मनोज दरमाल, चिराग जैन, प्रदीप जोशी,कृपाल चंद्र, जितेंदर, हिमांशु भट्ट, के के चौरसिया,मोनिका पंत एवं निकटवर्ती शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा बैंक की उन्नति में ग्राहकों के योगदान तथा कार्मिकों की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए अवगत कराया गया कि बैंक संपूर्ण उत्तराखंड में अपनी 300 शाखाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में योगदान के साथ-साथ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऋण वितरण कर नारी सशक्तिकरण तथा उनके स्वावलंबन की ओर भी बैंक प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त राजकीय कल्याण एसोसिएशन ‌ जिलाधिकारी नैनीताल को वरिष्ठ नागरिकों एवं शहर की जीवंत समस्याओं की कोदूरस्त किए जाने हेतु एक ज्ञापन शिष्टमंडल द्वारा दिया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad