भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड द्वारा बीट्स व पिन, आनरेबल चार्ज प्रमाणपत्र वितरण समारोह भव्य एवं गरिमामय रूप से सम्पन्न*
*देहरादून। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तराखंड राज्य मुख्यालय, देहरादून के तत्वावधान में आज *प्रादेशिक कैम्पिंग सेन्टर, भोपालपानी* में प्रमाण पत्र, माननीय चार्ज, बीड्स एवं पिन वितरण समारोह अत्यंत गौरव, गरिमा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड विंग के कुल 21 प्रशिक्षकों को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड मुख्यालय, देहरादून द्वारा प्रदत्त सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। एल.टी. स्काउट विंग – 02, ए.एल.टी. स्काउट विंग – 09, ए.एल.टी. गाइड विंग – 05, प्री-ए.एल.टी. गाइड विंग – 01 एवं स्पेशल कोर्स – 04 प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
*प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सुश्री रेवती बिष्ट एवं प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती अंजलि चंदोला की गरिमामय उपस्थिति से बढ़ी। इन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षकों को सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर *भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड की विभिन्न समितियों के सम्मानित सदस्यगण* भी उपस्थित रहे और इस गौरवपूर्ण समारोह के साक्षी बने।
प्रादेशिक सचिव श्री रवीन्द्र मोहन काला ने इस अवसर पर अवगत कराया कि एल.टी. एवं ए.एल.टी. पर्चमेंट, बीड्स, पिन एवं माननीय चार्ज भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड मुख्यालय, देहरादून द्वारा उन प्रशिक्षकों को प्रदान किए गए हैं जिन्होंने निर्धारित समयावधि के अंतर्गत समस्त प्रशिक्षण आवश्यकताओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी मध्य प्रदेश में पूर्ण किया है। यह सम्मान इन प्रशिक्षकों की वर्षों की अथक मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण का प्रतिफल है।
पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रमाण पत्र, माननीय चार्ज, बीड्स और पिन केवल पद-चिन्ह नहीं हैं, अपितु ये स्काउट-गाइड आंदोलन के अनुशासन, सेवा, त्याग एवं नेतृत्व के प्रतीक हैं। ये सम्मान प्रत्येक प्रशिक्षक के कंधों पर युवाओं में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा के संस्कार भरने के दायित्व को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने “Creating Better Uttarakhand – स्काउट भावनाओं सहित” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए प्रदेश में स्काउटिंग-गाइडिंग आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष रमेश लेखवार- अत्रि जी महाराज, प्रांत संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, प्रांत महामंत्री उदित पांडेय, मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिभाग किया।
सम्पूर्ण वातावरण गर्व, प्रेरणा एवं राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा।











